Instagram par lock kaise lagaye hindi me

इस आर्टिकल को पढ़ रहे है इसका मतलब की आप इंस्टाग्राम का इस्टेमाल जरूर ही करते है। Instagram par lock kaise lagaye अगर आप इसके बारें में जानना चाहते है तो आप सही जगह आए है। 

क्योंकि आज के इस आर्टिकल में मै यही बात करने वाला हूँ इंस्टाग्राम ऐप को लॉक कैसे करें? या इंस्टाग्राम पर लॉक कैसे लगाए? 

Instagram par lock kaise lagaye hindi me
 Instagram par lock kaise lagaye hindi me 


इस समय इंस्टाग्राम का काफी इस्टेमाल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम को अधिकतर युवा लोग ही इस्टेमाल करते है। इस समय को इंस्टाग्राम पर रील्स का भी ऑप्शन आ गया। टाइमपास के लिए इंस्टाग्राम एक बहुत ही बढ़िया तरीका है। 

इंस्टाग्राम पर हमारी काफी सारी ऐसी पर्सनल चीजें होती है जिसे हम हाइड करके रखना चाहते है। ऐसे में आप app lock की मदद से आप इंस्टाग्राम ऐप को लॉक कर सकते है। 

चलिए जानते है कि इंस्टाग्राम ऐप को कैसे लॉक करें? मै आपको इस आर्टिकल में दो मेथड बताऊँगा आप दोनों में से किसी भी एक मेथड को फॉलो करके इंस्टाग्राम पर लॉक लगा सकते है। 

इंस्टाग्राम ऐप पर लॉक लगने के बाद केवल आप या जिसे ऐप लॉक का पासवर्ड पता होगा वही उस ऐप को खोल सकता है। इससे आपका इंस्टाग्राम ऐप सुरक्षित रहेगा। 


Instagram Par Lock Kaise Lagaye | इंस्टाग्राम ऐप को लॉक कैसे करें?


इंस्टाग्राम पर लॉक लगाना बहुत ही आसान हमारे मोबाइल में ऐप लॉक का फीचर दिया होता है। हम उस फीचर की मदद से अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप को लॉक कर सकते है। 

अगर बाई चांस यह फीचर्स आपके मोबाइल में नहीं है तो आप नीचे दिए गए दूसरे मेथड की मदद से ऐप को लॉक कर सकते है। 

Step 1. Setting ऐप को खोलिए और प्राइवसी ऑप्शन पर क्लिक किजिए। 

सबसे पहले आप अपने मोबाइल के सेटिंग में जाइए। अब आप थोड़ा नीचे जाइए, आपको नीचे एक प्राइवसी का ऑप्शन मिलेगा। उस प्राइवसी ऑप्शन पर क्लिक करना है। या तो आप सिक्युरिटी के भी ऑप्शन पर क्लिक कर सकते है। उसमे भी ऐप लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा। 

Instagram Par Lock Kaise Lagaye 1

Step 2. App lock पर क्लिक किजिए। 

जैसे ही आप प्राइवसी ऑप्शन पर क्लिक करते है तो आपको प्राइवसी प्रोटेक्सन में पहले ही नंबर पर app lock का फीचर मिल जाएगा। आप ऐप लॉक के ऑप्शन पर क्लिक किजिए। इसके बाद आप अप्प के जो भी पासवर्ड को सेट करना चाहते है उसे कर सकते है। इसके बाद आप दोबारा पासवर्ड को डालकर वेरफाइ कर लीजिये। 

Instagram Par Lock Kaise Lagaye 2


Step 3. सिक्युरिटी प्रश्न को सिलेक्ट कर लीजिये। 

उसके बाद आप कोई एक सिक्युरिटी प्रश्न को चुनकर उसका उत्तर सेट कर लीजिये। अगर भविष्य में आप ऐप लॉक के पासवर्ड को भूल जाते है तो इस सिक्युरिटी प्रश्न के उत्तर की मदद से आप ऐप को ओपन कर सकते है। 

Step 4. इसके बाद इंस्टाग्राम ऐप के सामने वाले ऑप्शन को enable कर दीजिए। 

उसके बाद आपको आपके मोबाइल में इंस्टाल सभी ऐप की लिस्ट मिल जाएगी। यह से आप किसी भी ऐप को लॉक कर सकते है। आप जिस भी ऐप को लॉक करना चाहते है उसके सामने वाले ऑप्शन को enable कर दीजिए। जैसे कि अगर आप इंस्टाग्राम ऐप को लॉक करना चाहते है। 

Instagram Par Lock Kaise Lagaye 3


तो आप इंस्टाग्राम के सामने वाले ऑप्शन को enable कर दीजिए। इसके बाद आपका ऐप लॉक हो जाएगा। 


इसे भी पढे - व्हाट्सप्प में हिंदी कैसे लिखे?


Mobile में App को कैसे लॉक करें?


अगर आपके स्मार्टफोन की सेटिंग में ऐप लॉक का ऑप्शन नहीं दिया गया है तो आप इस ऐप की मदद से अपने मोबाइल में किसी भी ऐप को लॉक कर सकते है। 

Step 1. गूगल प्ले स्टोर से App Lock ऐप को डाउनलोड करें। 

आप अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर को खोलिए। और सर्च बार में app lock लिखकर सर्च करिए। अब आपको ढेर सारे ऐप दिखाई देंगे। आयप domobile Applock के द्वारा बनाए गए ऐप को download करें। 
Mobile में App को कैसे लॉक करें 1




Step 2. ऐप लॉक पैटर्न को सेट कर लीजिये। 

जब आप इस ऐप को पहली बार ओपन करते है तो आपसे यह पैटर्न बनाने को कहेगा, आप पैटर्न को बना लीजिये। और दुबारा उस पैटर्न को वेरफाइ कर लीजिये। इसी पैटर्न की मदद से लॉक ऐप अन्लाक होगा। 
Mobile में App को कैसे लॉक करें 2

Step 3. पर्मिट पर क्लिक करके सेटिंग में जाकर ऐप को पर्मिशन दे दीजिए। 

इसके बाद आपको एक agree & permit पर ऑप्शन मिलेगा। उस ऑप्शन पर जब क्लिक करेंगे तो आप सेटिंग में रेडाइरेक्ट हो जाएंगे। वहाँ से आप ऐप को पर्मिशन के दीजिए। 
Mobile में App को कैसे लॉक करें 3

Step 4. लॉक के आइकान पर क्लिक करके ऐप को लॉक कर लीजिये। 

इसके बाद आपको मोबाइल के सभी ऐप की लिस्ट मिल जाएंगी। आप जिस भी ऐप को लॉक करना चाहते है उसके सामने वाले ताले के चिन्ह (आइकान) पर क्लिक कर दीजिए। 
Mobile में App को कैसे लॉक करें 4


इसे भी पढे - जिओ कॉलर tune को कैसे रिमूव करें?


आज अपने क्या सीखा?


इस आर्टिकल में हमने जाना कि इंस्टाग्राम ऐप को कैसे लॉक करें? आप ऊपर दिए गए दोनों मेथड के मदद से अपने मोबाइल के किसी भी ऐप को लॉक कर सकते है। 

मै आशा करता हूँ कि आपको यह आर्टिकल "Instagram par lock kaise lagaye hindi me" पसंद आया होगा। 
आप हमे कमेन्ट करके जरूर बताये कि आप किस मेथड के जरिए अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम ऐप को लॉक किये है?

धन्यवाद... 

Post a Comment

0 Comments